फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a child due to drowning in a pond

तालाब में डूबने से बालक की मौत

Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of a child due to drowning in a pond
ओबरा। जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया के टोला सरेहवा में मंगलवार को तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहेरवा निवासी गोलू सिंह (सात) गांव के ही कुछ हम उम्र लड़कों के साथ मंगलवार की दोपहर तालाब में स्नान करने गया था। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। बालक को डूबता देख उसके साथ आए बच्चे भागकर गांव की तरफ मदद की गुहार लगाने गए, लेकिन जब तक मदद के लिए कोई पहुंचता तब तक गोलू डूब चुका था। ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गोलू का मृत शरीर पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed