फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death due to illness in Makra village: notice to three including DPRO

मकरा गांव में बीमारी से मौत : डीपीआरओ समेत तीन को नोटिस

Fri, 26 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Death due to illness in Makra village: notice to three including DPRO
मकरा ग्राम पंचायत में बीमारी के कारण हुई मौतों के बाद अब जिम्मेदारों से जवाब तलब करने की कवायद शुरू हुई है। डीएम टीके शिबू ने ग्राम पंचायत में नियमित साफ-सफाई, दवा का छिड़काव आदि न करने पर डीपीआरओ समेत तीन को नोटिस दिया है। उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर, इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

समुचित जवाब न देने पर कार्रवाई होगी। डीपीआरओ विशाल सिंह, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा व ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार उपाध्याय को जारी नोटिस में डीएम ने कहा कि एसडीएम दुद्धी की जांच में गांव में घरों के आसपास पानी लगने से मच्छरों का प्रकोप होने की बात सामने आई है। मच्छरों को मारने के लिए नियमित छिड़काव, साफ-सफाई, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव के साथ स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई। अगर पंचायत विभाग ने अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करता तो गांव में यह स्थिति नहीं होती। इस बाबत डीपीआरओ विशाल सिंह ने जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed