{"_id":"6437eca213beb1261a05aae5","slug":"deaf-divyang-minor-girl-raped-by-youth-in-sonbhadra-when-she-was-alone-in-home-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: घर में अकेली मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से हैवानियत, गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: घर में अकेली मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से हैवानियत, गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म
Thu, 13 Apr 2023 05:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Apr 2023 05:21 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ हैवानियत की और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पन्नूगंज थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी (15) मूक-बधिर है। बुधवार को परिवार के सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेत में गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
देर शाम परिजनों के घर लौटने पर बेटी ने आपबीती इशारों में बताई। गुरुवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पन्नूगंज एसओ मनोज ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अधिकारियों से परेशान ठेकेदार ने खाया विषाक्त पदार्थ, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप