फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deaf Divyang minor girl raped by youth in sonbhadra when she was alone in home

Sonbhadra: घर में अकेली मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से हैवानियत, गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

Thu, 13 Apr 2023 05:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी घर में अकेली थी। परिजन खेत में काम करने गए थे। गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Deaf Divyang minor girl raped by youth in sonbhadra when she was alone in home
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र जिले के एक गांव में मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने उसके साथ हैवानियत की और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पन्नूगंज थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी (15) मूक-बधिर है। बुधवार को परिवार के सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेत में गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन


देर शाम परिजनों के घर लौटने पर बेटी ने आपबीती इशारों में बताई। गुरुवार सुबह उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पन्नूगंज एसओ मनोज ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अधिकारियों से परेशान ठेकेदार ने खाया विषाक्त पदार्थ, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed