फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found in well, suicide note recovered

कुएं में मिला युवक का शव मिला, सुसाइड नोट भी बरामद

Sun, 10 Apr 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in well, suicide note recovered
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के कुएं में युवक का शव मिलने पर पहुंचे एएसपी विनोद कु? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में रविवार को कुएं से संदिग्ध हाल में शव मिला। शनिवार की रात कुएं में किसी के गिरने के बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। छानबीन में पुलिस को युवक के घर से एक सुुसाइड नोट भी मिला है। उसने बाइक एजेंसी के मालिक व कुछ अन्य लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवक उसी एजेंसी में काम करता था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एजेंसी मालिक समेत चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुसौली गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में घंटों खोजबीन की लेकिन पानी अधिक होने से कुछ पता नहीं चला। कुएं के समीप नमकीन, खीरा, शराब की बोतल आदि पड़ा था। सोमवार की सुबह दोबारा कुएं में खोजबीन शुरू की गई तब एक युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त पुसौली के प्रभापुरम कॉलोनी निवासी शंकर सहाय श्रीवास्तव (40) के रूप में हुई। वह नगर के विंध्य ऑटो सेल्स में काम करता था। सूचना पाकर सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल सत्यनारायण मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद युवक के घरवालों ने पुलिस को सुसाइड नोट भी उपलब्ध कराया। इसमें एजेंसी मालिक व अन्य कर्मचारियों की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का जिक्र है।
विज्ञापन

शंकर सहाय के भाई हर सहाय श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शंकर सहाय श्रीवास्तव करीब 14-15 वर्षों से विंध्य ऑटो सेल्स में कार्यरत था। वह आए दिन परिवार वालों से कहता था कि एजेंसी के मालिक राजेश कुमार दुबे उर्फ राजन दुबे, उज्जवल दुबे, सगीर अहमद व अफसाना खातून काफी मारते पीटते व प्रताड़ित करते हैं। वहां नौकरी नहीं कर सकता। 29 मार्च को भी उसने बताया था कि उज्ज्वल दुबे ने उसकी काफी पिटाई की है। उनकी प्रताड़ना से ही शनिवार को शंकर सहाय ने मां भगवती स्कूल के पास स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। इस संबंध में कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई तहरीर पर एजेंसी मालिक राजेश कुमार दुबे, उज्ज्वल दुबे, सगीर अहमद और अफसाना खातून के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed