फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found hanging from tree

महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में बंधी के पास बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे सुशील कुमार (18) पुत्र मनोज कुमार का शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला। चरवाहे ने गमछे से शव लटकता देखकर ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

सुशील कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी बीड़र अपने घर से बीते शनिवार की शाम को निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर परिवार वालों ने अपने रिश्तेदारों, नातेदारों से भी उसके बारे में जानकारी ली लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव के पास स्थित एक बंधी के किनारे चरवाहे पशु चरा रहे थे। इस दौरान एक चरवाहे ने शव को महुए के पेड़ से गमछा के सहारे लटका देखा तो मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को मामले के बारे में बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सुशील के रूप में की। हालांकि परिजन यह नहीं बता सके कि युवक का शव किन परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। उन्होंने किसी तरह के विवाद के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी। उधर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने की जानकारी परिजनों ने पूर्व में नहीं दी थी। बुधवार को ग्राम प्रधान ने शव पेड़ से लटका होने की जानकारी दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed