फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found in roadside field

सड़क किनारे खेत में मिला युवक का शव

Sat, 08 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in roadside field
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पिपरवार गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सड़क किनारे खेत में पाया गया। वह शुक्रवार की रात घर से साइकिल से निकला था। मौके पर उसकी साइकिल नदारद थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दीवा गांव निवासी विनोद कुमार (35) पेंटर का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम वह साइकिल से बगल के पिपरवार गांव जाने के लिए घर से निकला। वह साइकिल से गया था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह घर से सौ मीटर दूर सड़क किनारे खेत में विनोद का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसकी साइकिल नदारद थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद के दो पुत्र हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मृतक विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed