फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of trailer driver found in suspicious

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेलर चालक का मिला शव

Thu, 11 May 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of trailer driver found in suspicious
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़िया क्षेत्र में स्थित बोदरा बाबा मंदिर के निकट मुख्य मार्ग के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेलर चालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से गुजर रहे कुछ राहगीरों से सड़क किराने खड़े ट्रेलर के बगल में अबूझ हाल में चालक का शव देखा। सूचना पाकर उपनिरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। उप निरीक्षक यादव ने बताया घटना से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद पुत्र रामविलास निवासी घोघरा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश के रुप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोष्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना था कि ट्रेलर चालक सड़क किराने वाहन खड़ा कर केबिन में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed