फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of priest and married woman found hanging from noose

फंदे से लटकता मिला पुजारी और विवाहिता का शव

Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of priest and married woman found hanging from noose
दुद्धी/सलखन। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को संदिग्ध हाल में विवाहिता समेत दो लोगों का फंदे से लटकता शव मिला। दुद्धी में पुजारी का शव पेड़ से लटक रहा था तो चोपनमें विवाहिता का शव घर के बड़ेर पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वेलकप के बंजर टोला निवासी सहेंद्र की पत्नी रंगीता (25) रविवार को अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ घर में थी। पति किसी काम से बाहर गया था। कुछ देर बाद पति वापस लौटा तो बड़ेर पर रंगीता का शव लटकता देख सन्न रह गया। बेटी कमरे में सो रही थी। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। चोपन के एसआई चंद्रशेखर ने बताया कि मायके वालों के समक्ष पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपरडीह में कनहर नदी किनारे पुजारी का शव महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। फूलवार गांव निवासी जितेंद्र नाथ गुप्ता (35) 15 वर्षों से ग्राम पंचायत पीपरडीह में एक मंदिर में पूजा पाठ करता था। वह यहीं रहता था। संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे से लटकता मिला। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed