फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of oldman who came out for daughter's house was found in forest

बेटी की ससुराल के लिए निकले वृद्ध का जंगल में मिला शव

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of oldman who came out for daughter's house was found in forest
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार जंगल में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध दो दिन पहले अपने घर से बेटी की ससुराल के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के नैकहवा गांव निवासी राजबली केवट ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुहार गांव में हुई है। पिता रामलखन (70) बीते आठ जून को सुबह छह बजे बेटी की ससुराल तेंदुहार जाने के लिए निकले थे लेकिन तेंदुहार नहीं पहुंचे। इससे चिंतित परिवार के लोग उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह पिता रामलखन का शव ग्रामीणों ने तेंदुहार के जंगल में देखा। आशंका है कि लू लगने से उनकी मौत हुई है। शव मिलने की सूचना उसने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक गोपालजी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed