फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of old woman missing for three days found, deep injury marks on head

Sonebhadra News: तीन दिनों से लापता वृद्धा की मिली लाश, सिर पर चोट के गहरे निशान

Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman missing for three days found, deep injury marks on head
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से तीन दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता वृद्ध महिला का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मुसहीं चरका टोला निवासी फुलवंती (65) मंगलवार को घर पर थी। शौच की बात कहकर शाम के वक्त घर से निकली। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी वृद्धा का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को कुछ ग्रामीणों ने पास की पहाड़ी के पास वृद्धा का शव देखा। इसकी शिनाख्त फुलवंती देवी के रूप में हुई। सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। महिला के पास गमछा भी मौजूद था। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंचे चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से चोट लगने के कारण मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed