फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of missing youth found hanging on tree

Sonebhadra News: लापता युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव

Wed, 05 Jul 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging on tree
चोपन। डाला चौकी अंतर्गत गोरादह शवदाह स्थल के पास बुधवार को संदिग्ध हाल में एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बाड़ी के धौरहिया टोला निवासी शिवकुमार (30) पुत्र पवन रविवार की देर शाम घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार की दोपहर में कुछ लोग नदी किनारे पशु चराने गए थे। वहां गुलर के पेड़ के नीचे छाया देखकर आराम करने के लिए बैठ गए। अचानक उनकी नजर पेड़ के ऊपर पड़ी तो वहां युवक का शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीणाें की भीड़ जुट गई। शिनाख्त के बाद सूचना घरवालों को दी गई। युवक की मां सुखराजिया देवी ने बताया कि घर में कई दिनों से एक युवक शिवकुमार की ससुराल से आकर रह रहा था। इसे लेकर शिवकुमार का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद रविवार की देर शाम वह घर से निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डाला चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed