फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of father was lying bleeding on banks of canal in sonbhadra

Sonbhadra: बेटा करता रहा इंतजार, नहर के किनारे लहूलुहान पड़ा था पिता का शव, मचा कोहराम

Wed, 31 May 2023 07:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 May 2023 07:14 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के जोकाही गांव निवासी राजेश मौर्य बीती रात धंधरौल बांध के पास अपने पिता का इंतजार कर रहा था। करीब घंटे भर बाद इंतजार करते-करते वह पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में नहर के पास उसके पिता का लहूलुहान शव पड़ा मिला

विज्ञापन
dead body of father was lying bleeding on banks of canal in sonbhadra
एडिशनल एसपी ने दी घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के घाघर मुख्य नहर के पाड़र गांव के पास मंगलवार रात संदिग्ध हाल में एक व्यक्ति का शव मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। पास में पड़ी बाइक भी टूटी थी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना में मौत का अंदेशा जताते हुए संबंधित धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के जोकाही गांव निवासी राजेश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार रात दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय वह धंधरौल बांध के पास वाहन से उतर गया और पिता नंद कुमार मौर्य (47) को सूचना देते हुए उसे ले जाने के लिए बाइक से बुलाया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद भी पिता के न पहुंचने पर उसने उन्हें दोबारा फोन लगाया। कोई उत्तर न मिलने पर मां के नंबर पर फोन किया तो पता चला कि पिता एक घंटे पहले ही निकल चुके हैं। पिता के आने में देर होने पर वह पैदल ही घर की ओर बढ़ने लगा। रास्ते में घाघर मुख्य नहर के पाड़र गांव के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे अपने पिता को गिरा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विदाई के बाद रास्ते में अचानक बिदका दूल्हा, दुल्हन को उसके घर लौटाया, कारण हैरान करने वाला

उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी। बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। एंबुलेंस को सूचना देते हुए तत्काल पिता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दुर्घटना का लग रहा है। पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव आम के बगीचे में पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सिरसिया ठकुराई गांव निवासी गोरखनाथ (45) रोज की तरह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर से कुछ दूर स्थित आम के बगीचे में सोने चला गया। सुबह लोग बगीचे की ओर गए तो वहां पेड़ पर साड़ी से बने फंदे के सहारे गोरखनाथ का शव लटक रहा था। सूचना पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, एक बराती घायल

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन भठवा टोला में मंगलवार की रात बरात में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक बराती जख्मी हो गया। इसे लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रबुद्ध जनों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। भठवां टोला निवासी बचाऊ चेरो के घर पन्नूगंज के पटना गांव से बरात आई थी। रात में डीजे की धुन पर बराती नाच रहे थे। गांव के भी कुछ युवक उनके बीच घुसकर नाचने लग। इसे लेकर बरातियों से उनका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

इसी दौरान एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। हमले में बरात में शामिल रवि (26) घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। बरात में शामिल अन्य लोग उग्र हो गए। गांव के प्रबुद्ध लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई। घायल युवक को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed