फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of contract worker found in obra thermal project in sonebhadra who missing from four days uproar among family members

सोनभद्रः चार दिन से लापता संविदा कर्मी का तापीय परियोजना में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Fri, 03 Sep 2021 10:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 10:35 PM IST
सार

संविदा कर्मी बटेश्वर 30 अगस्त से लापता था। परिजनों ने ओबरा थाने में उसके लापता होने की तहरीर दी थी। शुक्रवार शाम बटेश्वर का शव ओबरा तापीय परियोजना के कोल हैंडलिंग में मिला।

विज्ञापन
Dead body of contract worker found in obra thermal project in sonebhadra who missing from four days uproar among family members
ओबरा तापीय परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित तापीय परियोजना (बीटीपीएस ) के 12 नंबर यूनिट के कोल हैंडलिंग में शुक्रवार की देर शाम संविदा कर्मी का शव मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।  आरंगी निवासी बटेश्वर पुत्र पनवारी गौड़ (50) नाइट ड्यूटी बताकर 30 अगस्त को अपने घर से निकला। इसके बाद से उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो ओबरा थाने में लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को परियोजना प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद परियोजना प्रशासन ने संविदा कर्मी की खोजबीन शुरू करवाई।
विज्ञापन


वहीं देर शाम बीटीपीएस के 12 नंबर यूनिट के कोल हैंडलिंग में 32 मीटर ऊंचाई पर उसका शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ओबरा थाना प्रभारी अभय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। वहीं मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना क्षेत्र की समस्याओं पर कर्मचारियों ने दिया धरना

 ऊर्जा भवन बीटीपीएस गेट पर शुक्रवार को उप्र बिजली मजदूर संगठन ने विभिन्न मांगों लेकर शाखाध्यक्ष रामयज्ञ मौर्य की अगुवाई में धरना दिया। कर्मचारियों ने परियोजना क्षेत्र की दुर्व्यवस्था में सुधार की मांग की। सभा में नंदू जायसवाल, अमरेश सिंह, विजय विश्वकर्मा, विवेक पटेल ने कहा कि टेक्नीशियन दो से टेक्नीशियन एक पदों पर तीन वर्षों से लंबित पदोन्नति की बहाली की जाए।

चिकित्सालय में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी हैं। प्रशिक्षण प्राप्त हुए शेष बचे कार्मिकों को प्रशिक्षण कराकर निगम मुख्यालय के आदेशों का अनुपालन और वरीयता के आधार पर विस्थापितों को आवास मुहैया कराने की मांग की। शाखा मंत्री उमेश चंद ने कहा कि कार्मिकों की भारी कमी है।

प्रशिक्षण प्राप्त होने के बाद भी पदोन्नति ना करना ओबरा प्रबंधन की हठधर्मिता है। प्रांतीय संरक्षक एसवीपी सिंह ने जीवन रक्षक दवाओं के ना मिलने पर गहरा आक्रोश जताया। शाखाध्यक्ष रामयज्ञ मौर्या ने कहा कि यदि प्रबंधन कार्मिकों की पदोन्नति व ज्वलंत समस्याओं का निदान नहीं करता है तो आगामी सप्ताह में गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed