{"_id":"662ec3025a89c39401067584","slug":"dead-body-of-an-old-man-found-in-a-boat-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112411-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बंधी में उतराया मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बंधी में उतराया मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव में रविवार को संदिग्ध पस्थितियों में एक व्यक्ति का बंधी में शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला गांव में रामदेव गोंड (70) पुत्र स्व. नैन सिंह का शव बंधी में उतराया मिला। मृतक के पुत्र जींदलाल ने सूचना दी कि उसके पिता शनिवार को घर से निकले थे। खोजबीन करने पर नहीं मिले तो गांव के लोगों से सूचना मिली कि उसके पिता बंधी में गिरे हैं।
मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे लीलासी चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतक किन परिस्थितियों में पानी में डूबा पुलिस इसकी जांच कर रही है।