फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man found hanging with the help of Bader

बडेर के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Mon, 27 Dec 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging with the help of Bader
नेमना ग्राम सभा में रविवार की रात एक युवक ने गमछे के सहारे घर की बडेर से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नेमना गांव के धौरहवा टोला निवासी मोकब्बिल खान (22) पुत्र शब्बीर खान रविवार की रात खाना खा कर अपने कमरे में सोने गया था। रात करीब तीन बजे जब परिजनों की आंख खुली तो मोकब्बिल का शव बडेर के सहारे गमछे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मोकब्बिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उपनिरीक्षक लल्लन कुमार यादव ने बताया कि युवक ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed