{"_id":"6090cd1a8ebc3e6a2a407de2","slug":"dead-body-of-a-woman-found-in-her-aunt-s-house-stirred-up-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः मौसी के घर जाने के लिए निकली युवती का तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः मौसी के घर जाने के लिए निकली युवती का तालाब में मिला शव, मचा हड़कंप
Tue, 04 May 2021 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 May 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोनभद्र के राबर्टसगंज नगर में स्थित राम सरोवर तालाब मे मंगलवार की सुबह युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान राबर्टसंगज के आंबेडकर नगर निवासी सुधा पटेल (19) पुत्री राधेश्याम के रूप मे हुई है। दो दीन पूर्व युवती मौसी के घर जाने की बात कह कर घर से निकली थी और उसी समय से वह लापता थी। उधर घटना की जानकारी होने पर कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शाहगंज थाना के चनोली गांव निवासी राधेश्याम आंबेडकर नगर में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। दो दिन पूर्व उनकी बेटी सुधा घर से मौसी के घर जाने की बात कह कर निकली थी । लेकिन देर रात तक वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन वह नही मिली। युवती की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है । चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन