फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a woman found hanging in the house

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging in the house
ओबरा। स्थानीय रेडियो स्टेशन के पीछे स्थित किराए के मकान में रह रही एक महिला की लाश शुक्रवार की देर शाम घर में फंदे से लटकती मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने पर ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह ने बताया कि सुधा (27) पत्नी विनोद गोंड़ निवासी ओबरा रेडियो स्टेशन के पीछे परिवार सहित किराए के मकान में रहती थी। बताया कि सुधा ने किसी बात से नाराज होकर घर में लगे हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम तक कमरा काफी समय तक बंद रहने पर परिजनों द्वारा काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला जहां कमरे में विवाहिता दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर झूली हुई थी। मृतका का मायका सेक्टर आठ ओबरा में बताया जाता है। मृतका का पति दिल्ली में किसी कंपनी में भोजन बनाने का काम करता है, जो अभी ओबरा आया हुआ है। मृतका के दिव्यांशु (8) तथा विद्या (6) दो बच्चे हैं। मृतका के पिता श्रवण कुमार ने ओबरा थाने में दी गई तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed