फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a person found on the roadside

सड़क के किनारे मिला एक व्यक्ति का शव

Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found on the roadside
खलियारी। मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत पुलिस चौकी से महज सौ मीटर पहले मंगलवार की सुबह राममूरत जायसवाल (40) पुत्र रामचरित्र जायसवाल का शव मिला। सोमवार की शाम वह खलियारी काम करने के बाद अपने घर सुअरसोत जाने के लिए निकला था लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। मांची थाना के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात वाहन के धक्के से राममूरत की मौत हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव निवासी राममूरत पुत्र रामचरित्र जायसवाल प्रत्येक दिन खलियारी काम करने आता था। सोमवार की शाम वह काम करके अपने घर के लिए निकला था। लेकिन रात में अपने घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव सूअरसोत पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर सड़क पर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राममूरत के परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस को दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मांची थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed