फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body found hanging with the help of biger

बड़ेर के सहारे लटकता मिला व्यक्ति का शव

Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging with the help of biger
करमा थाना क्षेत्र के सहदेइया बैडाड़ गांव निवासी रामअवतार पटेल (48) पुत्र स्व. लालता की रविवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बडे़र के सहारे लटकता पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हर दिन की तरह रविवार की रात में भोजन करने के बाद रामअवतार कुछ दूर स्थित दूसरे आवास पर सोने के लिए चला गया। वह सुबह देर तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी उसे जगाने के लिए गई लेकिन वहां दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया न होने पर दरवाजा तोड़ लोग अंदर गये। अंदर का दृश्य देखकर लोग अवाक रह गये। रामअवतार का शव बॉस के बड़ेर में गमछा के फंदे से लटक रहा था। मृतक के पुत्र भोला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे करमा थाने के एसएसआई विनोद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed