फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Day temperature crossed 41 degrees, night temperature was 34 degrees

Sonebhadra News: दिन का पारा 41 डिग्री के पार, रात में 34 डिग्री

Sun, 20 Apr 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Day temperature crossed 41 degrees, night temperature was 34 degrees
अमर उजाला ब्यूरोसोनभद्र। तापमान ने रविवार को रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम पारा 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया तो न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन और रात रहा। इससे पहले सात अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो नौ अप्रैल को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी के असर से लोग बेहाल रहे। पंखा, कूलर की हवा भी राहत नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों आए तेज आंधी-बारिश से मौसम बदला था। तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। माैसम विभाग ने संभावना जताई थी कि एक-दो दिनों तक गर्मी के बाद भी फिर तापमान लुढ़केगा। इससे इतर तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। रात में शीतल हवाएं जरुर चल रहीं, लेकिन पारा में गिरावट नहीं हो रहा। सुबह होते ही धूप की तपिश बढ़ने लग रही है। रविवार को सुबह नौ बजे के बाद ही तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। छुट्टी का दिन होने के चलते सड़कों पर चहल-पहल कम थी। दुकानों पर भी ग्राहक नदारद रहे। घरों से वही लोग बाहर निकल रहे थे, जिन्हें जरूरी कार्यों से सफर पर जाना था या उनके घर कोई कार्यक्रम था। शाम पांच बजे तक लोगों ने धूप की तपिश महसूस की। हवाओं के रूख में भी कोई बदलाव नहीं था। लोग घरों के अंदर पंखा, कूलर चलाकर दुबके रहे, लेकिन छत और दीवार तपने से वहां भी राहत नहीं मिल रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 34.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में महज 7 डिग्री का अंतर था।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed