{"_id":"e1d54d4def03e20c07f8fe3c67643522","slug":"dav-senior-secondary-school-wins-13-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो कराटे में झिंगुरदा की टीम ने झटके 13 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो कराटे में झिंगुरदा की टीम ने झटके 13 पदक
संवाददाता सिंगरौली।
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल झिंगुरदा की ओर से परियोजना अधिकारी मनोरंजन गृह में सोमवार को जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। बतौर मुख्य अतिथि सुगंधा महिला समिति झिंगुरदा की अध्यक्ष नीरजा गोमास्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में सात-सात भार वर्ग में खेली गई। इसके लिए 14 स्वर्ण पदक इतने ही रजत और कांस्य पदक दांव पर लगाए गए थे। इसमें झिंगुरदा टीम के खिलाडिय़ों ने दस स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक झटक कर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। बालिका-बालिका दोनों वर्गों में झिगुरदा की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में डीएवी सिंगरौली और डीएवी निगाही की टीम संयुक्त रूप से उपविजेता रही। बालिका वर्ग डीएवी सिंगरौली उपविजेता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना के डीजीएम माइंस कुमुद मिस्त्री, विशिष्ट अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल्स एमपी जोन सहायक रीजनल डायरेक्टर संजीव कुमार सिन्हा ने अव्वल खिलाडिय़ों, टीमों को पुरस्कृत किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका गणेश सिंह विशाल ने निभाई। निर्णायक मंडल में सुष्मिता क्षेत्री, श्रुति क्षेत्री, अभय कुमार द्विवेदी, सौरभ सिंह, लखविंदर सिंह, मनोज कुमार यादव शामिल रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. एके मिश्रा ने की। संचालन आरपी पांडेय ने और आभार ज्ञापन एलके झा ने किया। इस दौरान दुधीचुआ डीएवी के प्रधानाचार्य पीसी सिंह, सिंगरौली के प्रधानाचार्य डीएन राय आदि मौजूद रहे।