फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DAV Khadia won the title in athletics

एथलेटिक्स में डीएवी खड़िया को खिताब

Mon, 24 Oct 2022 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
DAV Khadia won the title in athletics
शक्तिनगर में ट्राफी के साथ लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करती डीएवी खड़िया की प्राचार्य। - फोटो : SONBHADRA
डीएवी पब्लिक स्कूल यूपी जोन डी की आठवीं संकुल स्तरीय डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता डीएवी ऊंचाहार और डीएवी कुमारगंज में संपन्न हुई। इस स्पर्धा में यूपी जोन डी के सभी विद्यालयों के प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। डीएवी खड़िया की छात्राओं ने टेबल टेनिस, योगा, फुटबॉल में रनर का स्थान अर्जित किया। बालक वर्ग में भी टेबल टेनिस की टीम रनर अप रही और बालिका वर्ग से खो-खो व बालक वर्ग से योगा में विनर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

डीएवी संकुल खेलों के अंतर्गत एथलेटिक्स खेलों का आयोजन भी हुआ जिसमें बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में स्नेहा पटेल, 200 मीटर में श्वेता माथुर, 400 मीटर में श्रद्धा त्रिपाठी, 800 मीटर में रचना, 15 मीटर में मान्यता, चार गुणे 400 रिले रेस में मान्यता, रचना, श्वेता और श्रद्धा ने बाजी मारी। लंबी कूद में स्नेहा देवगम, ऊंची कूद में आंचल, डिस्कस थ्रो में खुशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग से 100 मीटर में अंकुश, 200 एवं 400 मीटर में ध्रुव, 800 मीटर में मंगल, चार गुणे 400 रिले रेस में ध्रुव, अंकुश, प्रशांत एवं अंकित तथा लंबी कूद में ध्रुव ने गोल्ड का खिताब अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बालिका वर्ग से 400 मीटर में श्वेता माथुर, 800 में मान्यता, पंद्रह सौ मीटर में रचना, शॉट पुट में खुशी पांडेय, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में निशि दुबे ने सिल्वर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 200 मीटर में अंकुश 400 मीटर में अंकित, 15 सौ मीटर में मंगल, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में आयुष ने सिल्वर का खिताब जीतकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई। श्रद्धा त्रिपाठी ने 200 मीटर में बालिका वर्ग से कांस्य पदक जीतकर सफलता अर्जित की। आठवीं संकुल स्तरीय डीएवी प्रतियोगिता की ओवरऑल उपविजेता का खिताब तथा एथलेटिक चैंपियनशिप का खिताब डीएवी खड़िया के नाम रहा।

बेस्ट एथलीट चैंपियनशिप बालक वर्ग का खिताब डीएवी खड़िया के ध्रुव प्रकाश को मिला। वहीं बेस्ट एथलीट डीएवी खड़िया की मान्यता सिंह बनीं। प्राचार्य संध्या एल पांडेय ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed