फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Current of death running on dilapidated poles and hanging wires

Sonebhadra News: जर्जर पोल और लटकते तारों पर दौड़ रहा मौत का करंट या जर्जर पोल से लटक रहा मौत का तार

Tue, 30 Apr 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Current of death running on dilapidated poles and hanging wires
नगर के जर्जर तारों को बदलने का कार्य दो साल से चल रहा है। अब तक यह पूरा नहीं हो पाया है। ढीले और जर्जर हाईटेंशन तार आए दिन लोगों की जान ले रहे हैं, मगर उन्हें दुरुस्त करने की व्यवस्था कागजों पर ही है।
विज्ञापन

रविवार को जीजीआईसी में काम करने के दौरान मजदूर की मौत भी इसी का नतीजा है। नगर सहित जिले में ऐसे कई स्थानों पर अभी जर्जर व ढीले तारों से हादसे का खतरा है, मगर बिजली निगम के जिम्मेदार इससे पूरी तरह बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

कहीं लोगों की छत के ऊपर तो कहीं खेतों में तार लटक रहे हैं। कई इलाकों में 20 से 25 सालों से तार बदले नहीं गए। इस वजह से शार्ट- सर्किट से किसान तबाह हो रहे हैं। इस साल ही करीब ढाई सौ बीघे फसल जलकर नष्ट हो गई तो दूसरी ओर जर्जर तार टूटने और लटकते तार की चपेट में आने से आए दिन मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन,नगवां, करमा, घोरावल,दुद्धी, चतरा, कोन सहित अन्य इलाकों में जर्जर तारों की भरमार है। इन तारों को बदलने के लिए ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी तार नहीं बदले जाते। ढीले होकर नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार जरा भी हवा का झोंका चलने पर आपस में टकराते हैं और उसकी चिंगारी खेत और खलिहान में रखी फसलों को तबाह कर दे रही है।
19 अप्रैल को कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में हाइटेंशन तार टूट कर खेत में गिरा था। भोर में महुआ बीनने निकले किसान कपूरचंद पासवान (44) की करंट की चपेट में मौत हो गई।
कुछ साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव में जर्जर 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर खेत में गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान नार सिंह 55 की मौत हो गई। वे किसी काम से दोपहर के वक्त खेत पर जा रहे थे। वहीं मई 2023 में चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में अमिला मोड़ के पास रात में टूटे एलटी तार की चपेट में आने से मुन्नी जायसवाल (45) महिला की मौत हो गई।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 11 जुलाई 2023 को सुबह खेत में टूटकर गिर हाइटेंशन तार की चपेट में आने से किसान अजय शुक्ला (47) की मौत हो गई। पोल सहित तार दो दिन पहले खेत में गिरा था। आरोप था कि सूचना देने के बाद भी आपूर्ति न बंद किए जाने से तार में करंट प्रवाहित हो रहा था।
जुलाई 2023 में शाहगंज थाना क्षेत्र के डाभा गांव में विद्युत तार टूट कर गिरने और उसकी चपेट में आने से रामचंद्र जायसवाल (50) की मौत हो गई। लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में लापरवाही के आरोप में बिजली विभाग के जेई, लाइनमैन सहित विभागीय अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में लटकते हुए तार को ठीक कराने की कई बार मांग की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई।

जिले में जर्जर तारों को बदलने का कार्य लगातार चल रहा है। पहले भी काफी संख्या में तार व पोल बदले गए हैं। इसकी निगरानी भी कराई जा रही है। रिवैंप योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही अन्य क्षेत्र के तार भी बदल दिए जाएंगे। -अमित गुप्ता, एसडीओ राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed