फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodile attack on child legs caught in mouth in sonbhadra

सोनभद्र में मगरमच्छ का हमला: बच्चे के पैरों को मुंह में जकड़ा, परिजनों ने बचाया, हालत गंभीर

Thu, 05 Aug 2021 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 06:42 PM IST
सार

बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां गांव की घटना है। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Crocodile attack on child legs caught in mouth in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोनभद्र जिले में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां गांव में गुरुवार को डग्गी नाले के किनारे गए बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। घोरावल सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूर्तियां गांव निवासी सुरेश सिंह का पुत्र सोनू सिंह गुर्जर(12) गुरुवार की दोपहर शौच के लिए डग्गी नाला की ओर जा रहा था। रास्ते में खेत में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। उसके पैरों को मुंह में जकड़कर अपनी ओर खींचने लगा।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे सोनू के पिता सुरेश व अन्य ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर लाठी-डंडे से प्रहार कर किसी तरह बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त कराया। आनन-फानन परिजन सोनू को लेकर घोरावल सीएचसी पहुंचे। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सुरेश शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मामले की जानकारी ली और पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। तहसीलदार सुरेश शुक्ला ने परिजनों को आगे मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed