{"_id":"5f578677089db46edd27fa0e","slug":"youth-raped-teenager-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: ऑटो से घर जा रही किशोरी से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र: ऑटो से घर जा रही किशोरी से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Tue, 08 Sep 2020 06:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में सोमवार की रात में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी 25 अगस्त को बड़ी बहन के घर से लौट रही थी। राबर्ट्सगंज से वह ऑटो से घर के लिए चली, तो उसी ऑटो में उसके गांव का एक युवक भी बैठा था। उसने कहा कि गांव आने पर वह ऑटो रुकवाकर उतर जाएगा, लेकिन उसने नहीं बताया और किशोरी मधुपुर चली गई।
विज्ञापन
वहां से दूसरे ऑटो से युवक, किशोरी को लेकर घर के लिए चला और हिंदुआरी के समीप उतर गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ मड़ई में दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर पहुंचाया। कोतवाल अंजनी कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन