फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman shot by goons, serious

बदमाशों ने महिला को मारी गोली, गंभीर

Thu, 18 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman shot by goons, serious
रैपर ने खुद को मारी गोली
राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में बुधवार की रात दो बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने खून से लथपथ अंजली (25) को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े आठ बजे वार्ड नंबर दो पूरब मोहाल निवासी अनिल कुमार की पत्नी अंजली मकान के बरामदे में खड़ी थी। उसी वक्त दो बदमाशो ने अंजली को गोली मार दी। गोली सिर में लगने की बजाय दाहिने कान के पास लगी। फायरिंग आवाज सुनते ही महिला के पति समेत अन्य सदस्य बाहर निकले तो देखा महिला खून से लथपथ होकर छटपटा रही है। उधर गोली चलने की खबर मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल अबरार अहमद  साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर के कुमार ने महिला का इलाज किया। कारतूस का छर्रा कान के आसपास लगा था। रात में ही डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अनिल की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अंजली के ऊपर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को सीओ सच्चिदानंद की अगुवाई में फोर्स ने बदमाशों को पकडने के लिए राबर्ट्सगंज नगर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed