{"_id":"5f662d7306731b43344c94dd","slug":"daughter-in-law-killed-after-being-scolded-in-sonbhadra-case-filed-against-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में डांटने पर बहू ने ससुर की जान ली, महिला पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र में डांटने पर बहू ने ससुर की जान ली, महिला पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार किया
Sat, 19 Sep 2020 09:40 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में शनिवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे डांटे जाने से नाराज बहू ने गले पर हल के फार से हमला कर ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बलियरी गांव परसिद्धन (65) करीब सात साल पहले बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसने के कारण चल-फिर नहीं पाते थे। इसके बाद से वह अपने बेटे रामचंद्र के साथ रह रहे थे। शनिवार की भोर में किसी बात को लेकर परसिद्धन ने अपनी बहू फुलबसिया देवी पत्नी रामचंद्र गौड़ को डांट दिया था। इससे नाराज फुलबसिया ने परिसिद्धन पर हल के फार (कसना) से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
उस वक्त रामचंद्र घर पर नहीं थे। घर के अन्य लोग उन्हें लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। लेकिन, जिला अस्पताल ले जाते समय परसिद्धन की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया कि परसिद्धन के दूसरे पुत्र रामनारायण की तहरीर पर फुलबसिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।