फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   clinic me kishor ki maut par hangama

प्राइवेट अस्पताल में किशोर की मौत पर हंगामा

Mon, 20 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभ्ाद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभ्ाद्र Updated Mon, 20 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
clinic me kishor ki maut par hangama
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
राबर्ट्सगंज में स्थित न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार को शाहरू खां (12) की मौत हो गई। इस पर गुस्साए मृतक के घरवाले और भाजपा नेताओं ने क्लिनिक में हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. गणेश प्रसाद ने संबंधित अस्पताल संचालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब एक बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में जामुन के पेड़ से गिरकर शाहरू  खां पुत्र पांचू गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने किशोर को न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर राबर्ट्सगंज ले गए।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर ने बालक को ठीक करने का दावा करते हुए उसका इलाज शुरू कर दिया। शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी बालक के घरवालों को हुई तो वे लोग हंगामा शुरू कर दिये। रात करीब साढ़े आठ बजे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचे तो मामला गरम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारी फरार हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों के जाने के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य रोगी भी चले गए। अशोक मिश्रा ने मोबाइल से घटना की सूचना डीएम और सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर सीएमएस डॉक्टर गणेश प्रसाद ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

इस दौरान भाजपा नेता संतोष शुक्ला, गौरव, कमलेश चौबे आदि का आरोप था कि डॉक्टर ने 20 हजार रुपये जमा कराया है। मृतक के घरवालों को वापस कराया जाए। सीएमएस ने मृतक के घरवालों को शव सुपुर्द कर अस्पताल सील कर दिया।


वही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई अतुल सिंह ने नेताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गणेश प्रसाद का कहना है कि न्यू सीटी हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को सील कर उसके संचालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed