{"_id":"599491e94f1c1bf2158b45de","slug":"81502908905-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। मंगलवार शाम अनपरा से बीजपुर जा रहे युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बताते है कि अनपरा के परासी गांव का रहने वाला विजय गुप्ता (35) बाइक से मंगलवार दोपहर बाद बीजपुर ससुराल जाने के लिए निकला। शाम को वह मध्य प्रदेश (सिंगरौली) के बैढन कोतवाली क्षेत्र में स्थित चरगोड़ा गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो पुलिया से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय राहगीर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किए इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में बुधवार सुबह हुआ।
विज्ञापन