फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इम्तियाज हत्याकांड: एक और शख्स को थी जानकारी

इम्तियाज हत्याकांड: एक और शख्स को थी जानकारी

Mon, 14 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
इम्तियाज  हत्याकांड: एक और शख्स को थी जानकारी
सोनभद्र। चोपन के चेयरमैन इम्तियाज अहमद के हत्यारोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारी देकर पुलिस को चौका दिया है। हत्या की जानकारी एक और शख्स को थी। चर्चित शख्स का इस मामले में हाथ है या नहीं अब पुलिस पूछताछ करेगी। इस खुलासे के बाद से पुलिस इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रखना चाहती है। सोमवार को पुलिस ने रिमांड पर लिए गए हत्यारोपियों को सीजेएम कोर्ट मेें पेश किया। वहां से उन्हें जिला कारागार में भेज दिया गया। 25 अक्तूबर की सुबह चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाई उस्मान की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आठ हत्यारोपी जेल भेजे जा चुके हैं। सीजेएम कोर्ट से 10 जनवरी को विवेचक विजय प्रताप सिंह ने इम्तियाज के हत्यारोपी चोपन के गौरव नगर निवासी रिंकू भारद्वाज और प्रीत नगर निवासी सूरज पासवान को 14 जनवरी तक रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की। हत्या के दौरान जिस मोबाइल नंबर से बात किया गया है उसे पश्चिम बंगाल के एक मकान में छिपाकर रखा गया है। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मोबाइल और सिम बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ के दौरान पुलिस को ऐसी जानकारी मिली कि होश उड़ गए। एक चर्चित व्यक्ति को भी हत्या की जानकारी थी। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या की जानकारी उस शख्स को थी मगर वह इसमें कहां तक संलिप्त हैं। इसकी जांच की जाएगी। मोबाइल डिटेल से और भी कई खुलासे हो सकते हैं। उनका कहना है कि खनन कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पूछताछ में जो भी जानकारी मिली है। उसकी जांच की जा रही है। कहा कि हत्यारोपी को जेल में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed