फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चार नामजद समेत कईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चार नामजद समेत कईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चार नामजद समेत कईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। भटौलिया गांव में कराए गए कायों की जांच कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन परिसर में वृहस्पतिवार को धरना दे रहे लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मारपीट, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। देर रात घायल सुभाष चंद्र गुप्ता की तहरीर पर प्रधानपति चंद्रभूषण यादव समेत चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से विकास भवन परिसर में लोक गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता राबर्ट्र्सगंज ब्लॉक के भटौलिया गांव में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। वृहस्पतिवार को प्रधानपति के अगुवाई में भी ग्रामीण विकास भवन पहुंच कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों और धरना दे रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को चोंटे आई। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ पांडेय ने भागकर डीपीआरओ के कार्यालय में जाकर खुद को बचाया। उधर घटना की सूचना मिलने ही कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर सदर एसडीएम शादाब असलम, सीओ पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मारपीट में घायल भटौलिया गांव निवासी सुभाष की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले चंद्रभूषण यादव, इलियास, बलिराम, निजामुद्दीन और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed