फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति और सास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

पति और सास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पति और सास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
सोनभद्र। कोतवाली थानाक्षेत्र के रेलवे फाटक के पास 11 दिन पूर्व रोशनी 30 की संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पति, सास के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दिया है। रोशनी के पिता सीताराम का आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट करने के बाद घटना को छुपाने के लिए शव को रेलवे फाटक के पास फेंक दिया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव निवासी सीताराम ने पुलिस को बताया कि दस वर्ष पूर्व बेटी रोशनी की शादी मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के दरवान गांव निवासी गुड्डू के साथ की थी। वर्तमान मेें गुड्डू पत्नी और दो बच्चों को राबर्ट्सगंज स्थित रेलवे फाटक के समीप किराए के मकान में रहता था। 13 मार्च को रेलवे स्टेशन के समीप यूकेलिप्टस के प्लांटेशन में रोशनी की सड़ी गली लाश मिली। घटना के वक्त से ही गुड्डू फरार था। सूचना के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बाद रोशनी जिस मकान में रहती थी वहां जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि गुड्डू और उसकी मां ने रोशनी के साथ मारपीट की थी। अत्यधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना को दूसरा रूप देने के लिए प्लांटेशन में शव छिपा दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पिता सीताराम की तहरीर पर पति गुड्डू और सास गुलाबी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, सबूत मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed