{"_id":"59e789b44f1c1b68678b684e","slug":"71508346292-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार राज्यों की सीमाएं सीआरपीएफ के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार राज्यों की सीमाएं सीआरपीएफ के हवाले
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मद्देनजर बुधवार की शाम जिले से सटे छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश बार्डर को सीआरपीएफ और पीएसी के हवाले कर दिया गया। जंगली इलाकों के रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है। कांबिंग केि दौरान पुलिस ने संदिग्ध चार युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
पड़ोसी राज्यों के नक्सली जिले में प्रवेश न कर सकें, इसको लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। बुधवार को बिहार से सटे सूअरसोत, चरगड़ा, मड़पा, बाकी समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने सघन कांबिंग किया। इस दौरान जवानों ने संदिग्ध चार युवकों को हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि कांबिंग केे दौरान हिरासत में लिए गए सभी युवक जिले के रहने वाले निकले। जंगलों में चारों मवेशियों को चराने के लिए गए थे, इसलिए पूछताछ करने के बाद उनको छोड़ दिया गया। चारों राज्यों के बार्डर पर पर्याप्त फोर्स तैनात किया गया है। जिले में आने वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि जंगली और पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ ही चौकीदार, पुलिस मित्र, एसपीओ और मुखबिरों को एलर्ट कर दिया गया है। ताकि जिले में नक्सली और अपराधी घुस न सकें।