फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा पर किया हमला

भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा पर किया हमला

Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा पर किया हमला

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट हो गई। भतीजे ने धारदार हथियार से चाचा राजेश (30) के ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे राजेश और उसके बड़े भाई के बेटे राजकुमार में हाथापाई शुरू हो गई। नाराज राजकुमार ने किसी धारदार हथियार से राजेश के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तथा पिटाई करने वाले को कोतवाली ले गई। यहां से पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। आरोपी के पिता राजेश से उसका उपचार कराने की बात कहते हुए सुलह-समझौता करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन घायल नहीं माना। पुलिस ने बताया कि राजेश की तहरीर पर राजकुमार के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed