{"_id":"5ad4ed864f1c1b6e098b4f08","slug":"61523903878-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से मां-बेटे को पीटा, अचेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडे से मां-बेटे को पीटा, अचेत
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गेंगुआर गांव में सोमवार को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से चंद्रावती (52)व उसके बेटे सूरज (25) पर हमला कर दिया। अत्याधिक चोंट लगने से महिला अचेत हो गई। ग्रामीणों ने पिटाई करने वाले एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य फरार हो गए। जिला अस्पताल में मां-बेटे का उपचार हुआ। पुलिस मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बता रही है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
सुबह करीब नौ बजे गेंगुआर गांव निवासी चंद्रावती बेटे के साथ दवा लेने के लिए राबर्ट्सगंज जाने के लिए निकली। अभी मां-बेटे घर से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने लाठी-डंडे से मां-बेटे को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस का वाहन देखते ही हमलावर भागने लगे, लेकिन दौड़ाकर ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि छह-सात हमलावर फरार हो गए। अधिक चोंट लगने के कारण महिला अचेत हो गई। जबकि उसका बेटा लहूलुहान हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे डॉयल 100 के जवानों को ग्रामीणों को पकड़े गए हमलावर को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस घायलों व आरोपियों को कोतवाली ले गई। पुलिस घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा। फरार हमलावरों की खोजबीन जारी है।