{"_id":"59a6a0304f1c1bf0278b47fe","slug":"61504092208-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थी से प्रधान ने 30 हजार खुद के खाते में डलवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाभार्थी से प्रधान ने 30 हजार खुद के खाते में डलवाया
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चतरा ब्लाक के धर्मदास पुर गांव में आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थी को मिले धन में से प्रधान ने खुद के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफार्मर करवा लिया। इसका खुलासा डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट से हुआ है।
धर्मदासपुर गांव निवासी सजरून निशा ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी कि वर्ष 2015-16 में उसे लोहिया आवास मिला था। आवास बनवाने के लिए दो लाख 75 हजार रुपये मिलना था। पहली किश्त 137500 रुपये ही उसके खाते में आए। आरोप है कि धनराशि में से प्रधान ने 30 हजार रुपये खुद के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया। मांगने के बाद भी प्रधान उसे रुपये नहीं लौटाया। इस पर सजरुन निशा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विवश होकर उसने पोर्टल पर शिकायत की। डीडीओ ने जांच पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए। डीडीओ ने बताया कि लाभार्थी के खाते से प्रधान के खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुआ है। वहीं डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय का कहना है कि डीडीओ की जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।