{"_id":"6ada2989322edc164d03d80d","slug":"delhi-police-registers-fir-over-racial-remarks-against-a-youth-from-tripura-accused-social-media-influencer-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160316-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्रिपुरा के युवक पर नस्ली टिप्पणी में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्रिपुरा के युवक पर नस्ली टिप्पणी में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरफ्तारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्ली दुर्व्यवहार और अपमानजनक व्यवहार करने के मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में आरोपी एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर युवक के साथ दुर्व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। उत्तर जिले की पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बृहस्पतिवार को दिए बयान में कहा कि कंटेंट क्रिएटर की पहचान आमिर शौकीन के रूप में हुई है। वह सदर बाजार इलाके का सूचीबद्ध बदमाश है और पहले भी मारपीट के कई मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि शैकीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
पुलिस की पूर्वोत्तर क्षेत्र विशेष इकाई (एसपीयूएनईआर) ने पहले ही आईएफएसओ इकाई को पत्र लिखकर वीडियो की जांच करने का अनुरोध किया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिसकर्मी कंटेंट क्रिएटर आमिर शोकीन के आवास पर भी गए थे, लेकिन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह फरार था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की व्यापक निंदा हो रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।