फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   48 घंटे बाद भी हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी

48 घंटे बाद भी हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी

Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी
सोनभद्र (बभनी)। थाना क्षेत्र के महुआदोहर गांव में युवक की हुई हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। घटना का खुलासा करने के लिए डाग स्क्वायड टीम ने बुधवार को मौके का जायजा लिया। उधर एसपी आरपी सिंह मंगलवार की रात मृतक के परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने दुद्धी सीओ को तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ़्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह देवेंद्र का घर से करीब पांच सौ मीटर दूर खून से लथपथ शव मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार के कई निशान और गले में काला निशान भी था। इस मामले में मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार की रात घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी मृतक के घर पहुंचे। एसपी ने मृतक के परिवार के सदस्यों से किसी से कोई रंजिश तो नहीं है समेत अन्य बिंदुओ पर जानकारी ली। बुधवार को हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए बभनी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर दुद्वी सीओ रामलाल और बभनी इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed