फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भौरों के हमले से एक व्यक्ति की मौत

भौरों के हमले से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
भौरों के हमले से एक व्यक्ति की मौत
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में रविवार को भौरों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुसुम्हा निवासी रामलाल (50) रविवार को दोपहर बाद गांव में ही मवेशियों को चराने के लिए गया था। दिन में करीब तीन बजे मवेशी चराते हुए वह किसी बगीचे के पास पहुंच गया। वहां किसी पेड़ पर भौरों ने छत्ता लगा रखा था। रामलाल मवेशियों को चराते हुए उस पेड़ के करीब पहुंच गया। अचानक भौरों के झुंड ने रामलाल पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह काटने लगे। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर किसी तरह ग्रामीणों ने उसे भौरों के झुंड से निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। रामलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed