फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध हाल में मकान में लगी आग, बाइक राख

संदिग्ध हाल में मकान में लगी आग, बाइक राख

Thu, 15 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में मकान में लगी आग, बाइक राख
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध हाल में रामललित के कच्चे मकान में आग लग गई। आग से बाइक समेत अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाया। पीड़ित गृहस्वामी के मुताबिक आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामललित पांडेय सपरिवार कहीं गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे अचानक उनके कच्चे मकान से धुंआ निकलने लगा। यह देख आसपास के लोग मकान के करीब पहुंच कर देखा तो चारपाई, बिस्तर में आग की लपटें उठ रही थीं। आनन-फानन में ग्रामीण डिब्बे-बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक बाइक में भी आग पकड़ ली। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण आग बुझा रहे थे उसी वक्त गृहस्वामी भी पहुंच गया। घंटे भर मेहनत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। रामललित पांडेय के मुताबिक आग से बाइक, चारपाई, बिस्तर, अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। मकान में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed