{"_id":"5ba53500867a55019f2c8f7e","slug":"51537553664-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने प्राथमिक विद्यालय की ढहा दी चहारदिवारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने प्राथमिक विद्यालय की ढहा दी चहारदिवारी
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबट्र्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत कूरा के प्राथमिक विद्यालय चरका टोला में मनबढ़ों द्वारा प्राइमरी विद्यालय (मार्डन स्कूल) की चहारदिवारी को ढहा दिया गया। विरोध करने पर एक श्रमिक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना पांच दिन पूर्व की है। गुरुवार को राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने घायल मुन्ना कोल की तहरीर पर दो नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
वर्तमान में प्रधान आरती सोनकर द्वारा प्राइमरी विद्यालय (मार्डन स्कूल) चरका टोला के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। स्कूल के देखरेख का कार्य उसी गांव का रहने वाला मुन्ना कोल करता है। मुन्ना का आरोप है कि 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह स्कूल के चहारदिवारी की तराई कर रहा था। उसी वक्त चार की संख्या में लोगों ने पहुंच कर काम बंद कराने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पैर से धक्का देकर नवनिर्मित स्कूल की चहारदिवारी को गिरा दिया। उसने मना किया तो विपक्षीगणों ने लाठी-डंडे से उसे पीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो गए। जिला अस्पताल में उसने खुद का उपचार कराया। विवेचक सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मुन्ना कोल की तहरीर पर मुसही निवासी रामकेश विश्कर्मा, कूरा निवासी राजपति और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।