{"_id":"5b804ed742c792463110253c","slug":"21535135447-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के परेवा गांव स्थित कच्चे तालाब में शनिवार को डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिएजिला अस्पताल भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
गांव निवासी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के तीन बेटों में अतुल श्रीवास्तव (25) दूसरे नंबर पर था। वह चारी पंप कैनाल पर अप्रैंटिस कर रहा था। शुक्रवार की सुबह घर से साईकिल से दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं पहुचा तो परिजन घबराकर उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम गांव से चारी की तरफ जाने वाले कच्चे रोड पर पोखरे के समीप अतुल की साइकिल दिखी। इसकी सूचना पर पहुंचे परिजनो ने आशंका के आधार पर तालाब में कूदकर अतुल की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक-हार कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मल्लाहों की सहायता से तालाब में खोजबीन कराई लेकिन शुक्रवार को उन्हें भी सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह पुलिस ने दोबारा तालाब में खोजबीन शुरू कराई। मल्लाहों के दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद अतुल का शव पोखरे में मिली। शव मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।