फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चपरासी ने पंखे में फांसी लगा की खुदकुशी

चपरासी ने पंखे में फांसी लगा की खुदकुशी

Wed, 24 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चपरासी ने पंखे में फांसी लगा की खुदकुशी
चौकी क्षेत्र के एक निजी प्रतिष्ठान के आवासीय परिसर में बुधवार की सुबह में नगर निवासी राजेश कुमार (45) ने किसी बात पर क्षुब्ध होकर आवास के कमरे में पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एक निजी प्रतिष्ठान के स्कूल में चपरासी के पद पर कार्य करता था। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी नहीं थी। घर में उसके दो बच्चे थे। बच्चों ने दूसरे कमरे में पिता को पंखे से लटकता हुआ देखा तो पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। सूचना मिलने पर मायके से आई मृतक की पत्नी ने बताया कि वे विद्यालय में कार्य को लेकर हमेशा तनाव में रहते थे। विद्यालय के एक स्टॉफ पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। नगर के लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एवं पुलिस विवेचना के दौरान पता चलेगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed