{"_id":"5b6736f14f1c1bc57a8b8624","slug":"201533490929-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । गत 20 जुलाई को बुड़हर गांव के समीप ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई एक लाख 35 हजार नकद समेत अन्य सामान के लूट का राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को खुलासा कर दिया। लुटेरे नई दिल्ली के रहने वाले है। पकड़े गए मुख्य आरोपी ऋषि सिंह के कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 15 हजार नकद समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। उक्त जानकारी रविवार को शहर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया भोर करीब सवा चार बजे राबर्ट्सगंज नगर स्थित बस स्टैंड के समीप गश्त पर निकले कोतवाल एवं स्वाट टीम के प्रभारी ने संदिग्ध एक युवक को रोका तो वह भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए नई दिल्ली के अमनबिहार थाना क्षेत्र के योगीराज बिहार अग्रवाल कालोनी निवासी ऋषि सिंह पुत्र रामनगीना सिंह ने बताया कि दो अन्य साथियों के साथ 20 जुलाई को बुड़हर गांव के समीप राबर्ट्र्सगंज के पूरब मोहाल निवासी स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख 35 हजार नकद समेत अन्य सामान लूट लिया था। वह राबट्र्सगंज स्थित कांशीराम शहरी आवास में किराए पर कमरा लेकर रहता था और यहीं अपराध की योजना बनाता था। दिन में फेरी पर कपड़ा बेचने के बहाने रेकी करता था। आरोपी ने बताया कि लूटे गए रुपये मेें से उसे 40 हजार मिला था, जिसमें से 25 हजार खर्च हो गया है। ऋषि की निशानदेही पर लूटी गई दो मोबाइल, एक थम्ब इंप्रेशन मशीन, फार्म, लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर बाइक सीज कर दी गई। लुटेरे का शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रिश्तेदारी है। फरार उसके दोनों साथियों को पकडने के लिए टीमें कार्य कर रही है। एसपी ने लुटेरे को पकडने वाली टीम को दस हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।