फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से स्कूल के प्रबंधक को पीटा

मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से स्कूल के प्रबंधक को पीटा

Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से स्कूल के प्रबंधक को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के भडऱा गांव के समीप मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से एक निजी स्कूल के प्रबंधक को पीट दिया। प्रबंधक को बचाने के लिए एक शिक्षक को भी मनबढ़ों ने नहीं बख्शा और पीटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बसौली गांव में स्थित छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के मानपुर गांव निवासी संतोष प्रबंधक हैं। सुबह करीब आठ बजे राबर्ट्र्सगंज की तरफ से संतोष कार से अपने स्कूल जा रहे थे। अभी भडऱा गांव के पास प्रबंधक पहुंचे थे कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीन-चार युवकों ने कार को रोक कर उन्हें बाहर खींच कर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। युवकों के चंगुल से किसी तरह खुद को बचाते हुए पास के एक मकान में छिपकर संतोष ने मोबाइल पर स्कूल के कर्मियों को जानकारी दी। सूचना पाकर बसौली गांव निवासी अनिल बाइक से मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। संतोष ने बताया कि मारपीट मेें उसकी सोने की चेन, अंगुठी गायब हो गई है। हमलावर पर्स में रखा हजारों रुपये भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed