फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कार्पियो के धक्के से बालक की मौत

स्कार्पियो के धक्के से बालक की मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो के धक्के से बालक की मौत
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव के समीप रीवा-रांची मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर बाद ढाई बजे स्कार्पियो की टक्कर से कक्षा चार के छात्र राज (10) की मौत हो गई। जिस समय घटना हुई, उस समय वह स्कूल से घर जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। धनौरा निवासी कमलेश भारती का दस वर्षीय बेटा राज रजखड़ में नाना प्रदीप भारती के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह घर से बीर्ड गांव स्थित एक विद्यालय में पढऩे गया। छुट्टी के बाद ढाई बजे टेंपो से घर के लिए वापस हुआ। रजखड़ में घर के पास आकर जैसे ही टेंपो से उतरा, रेणुकूट की तरफ जा रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह दस फीट दूर जाकर गिरा। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed