{"_id":"5a3561e44f1c1bc8678c1cab","slug":"191513447908-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर को पकड़ने गई पुलिस खाली हाथ लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटर को पकड़ने गई पुलिस खाली हाथ लौटी
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में शुक्रवार की रात शूटरों को पकड़ने गई कोतवाली पुलिस खाली हाथ लौट आई। बिचपई के जिस घर में शूटरों के रुकने की सूचना थी वहां हाईमास्ट की तेज रोशनी से पुलिस की आंखे चौंधिया गई और मौका पाकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने यहां से बाइक कब्जे में लिया है। बताया जाता है कि पुलिस लाइन रोड पर स्थित एक होटल से शूटरों का नेटवर्क चलाया जा रहा है। इनमें से जेल जा चुके अपराधी, होटल मालिक और रात में ट्रक पार कराने वाले गिरोह के सदस्य भी शामिल हैं। देर रात तक यहां महफिल जमी रहती है। उधर, शनिवार को भी शूटरों को पकड़ने के लिए कई स्थानोें पर पुलिस ने छापेमारी कह।
एसपी आरपी सिंह को सूचना मिली कि बिचपई गांव में जेल से रिहा एक हत्यारोपी के मकान में इलाहाबाद समेत अन्य जिले के कुछ बदमाश एकत्रित हैं। एसपी कोतवाल को मौके पर भेजा। रात पुलिस जैसे ही अपराधी के मकान के बाहर पहुंची तो बड़ी बड़ी दो लाइटें सड़क की ओर लगी हुई थी। रोशनी इतनी तेज थी कि पुलिस कर्मियों के आंखों के आगे कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। तब तक आरोपी फरार हो गए। वहां से एक लावारिश हाल में बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आस पास के लोगों ने बताया कि यहां अक्सर बदमाशों का जमावड़ा होता है। पुलिस सूत्रों की माने तो हर रोज मकान के अंदर दावतों का दौर चलता है। इनमें से कुछ लोग चुर्क में प्रापर्टी डीलर का भी काम करते हैं। हाइवे पर स्थित होटल का मालिक पुलिस की मुखबिरी करता है। हाइवे पर ही एक पेट्रोल पंप संचालक के वहां भी इन लोगों के बैठने का अड्डा है। इस पेट्रोल पंप पर पूर्व में एक प्रशासनिक अफसर का भी उठना बैठना है। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि कोतवाल को हत्यारोपी के क्रियाकलापों की जांच कर उसकेे खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।