फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मेडिकल स्टोर से हजारों की चोरी

मेडिकल स्टोर से हजारों की चोरी

Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर से हजारों की चोरी
ओबरा। पुलिस को चुनौती देते हुए हौसला बुलंद चोरों ने बुधवार की रात ओबरा के तापीय परियोजना अस्पताल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर में चोरी कर लिया। चोर नकदी समेत 50 हजार का सामान ले गए। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

ओबरा के सेक्टर तीन निवासी अतुल कुमार सिंह की परियोजना अस्पताल के समीप मेडिकल स्टोर है। बुधवार की रात करीब दस बजे दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गया। गुरुवार की सुबह लगभग आठ अतुल ने दुकान खोला तो दुकान के छत की सीट हटी हुई थी। दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक चोर सीसीटीवी कैमरा, साढ़े छह हजार नकद, बिजली की केबिल, एलइडी सहित अन्य सामान उठा ले गए हैं। बताया कि इसके पूर्व भी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बार बार चोरी होने से वह भयभीत है। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अविलंब चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed