{"_id":"5adccf294f1c1b62098b6061","slug":"171524420393-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ ने ईट-पत्थर से दंपती पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ ने ईट-पत्थर से दंपती पर किया हमला
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव में शनिवार को एक मनबढ़ व्यक्ति ने ईंट-पत्थर से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। जिला अस्पताल में घायल दंपती का इलाज हुआ। पीड़िता रितू नेे आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ ने ईट-पत्थर से रितू (31) को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। रात में राबर्ट्सगंज से काम कर रितू का पति परमेश्वर घर गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए गए तो आरोपी ने पत्थर से उनके ऊपर भी हमला कर दिया, जिससे परमेश्वर (35) घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर रात में ही डॉयल 100 की पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले आरोपी नंदू के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।